वायलिन पर राग यमन और ‘जीना इसी का नाम है’ गीत की धुन ने बांधा समां

इंदौर। कैनरीज फाइन आर्ट गैलरी में सोमवार को युवा वायलिन वादक अनुराग मुछाल ने शास्त्रीय और सुगम संगीत का मनमोहक संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने राग यमन की मधुर प्रस्तुति के साथ लोकप्रिय गीत ‘जीना इसी का नाम है’ की धुन वायलिन पर बजाकर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

गैलरी में आयोजित ‘स्त्री रंग-6’ प्रदर्शनी के दौरान यह विशेष संगीत प्रस्तुति हुई। प्रदर्शनी में महिला चित्रकार प्रियंका तोषनीवाल, वर्षा पाठक, गरिमा कुंडल और पल्लवी टोंक की 45 चित्रकृतियां प्रदर्शित हैं। चित्रों के बीच गूंजते वायलिन के सुरों ने रंग और संगीत का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जिसका दर्शकों और कला प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया।

आत्मविश्वास से सजी प्रस्तुति

अनुराग मुछाल ने राग मालकौंस, भैरवी और यमन की बंदिशें प्रस्तुत कीं। उनके वादन में आत्मविश्वास, मधुरता और लयकारी का संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपने सधे हुए रियाज का परिचय दिया।

उनके साथ तबले पर विनय राठौर तथा सिंथेसाइज़र पर भरत विश्वकर्मा ने संयत और प्रभावी संगत की। कार्यक्रम की शुरुआत में चित्रकार वर्षा पाठक और प्रियंका तोषनीवाल ने कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के अनेक युवा एवं वरिष्ठ चित्रकार, कला प्रेमी और संगीत रसिक उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रम्प से मिलेंगे लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन, सेना हटाने को लेकर इज़रायल पर दबाव बनाने की कोशिश

Mon Jul 20 , 2026
वाशिंगटन 20 जुलाई (वार्ता) लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। इस दौरान वह ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह के हथियार खत्म करने की योजना पेश करेंगे। साथ ही इज़रायल पर दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना हटाने का दबाव बनाने के लिए अमेरिका से […]

You May Like