नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसेटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूर्ण

ग्वालियर: नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटव जोन के मास्टर प्लान निर्माण के लिये घाटीगाँव अभ्यारण्य क्षेत्र में अधिकृत कंपनी सांईं कंस्ट्रक्शन द्वारा बेसलाइन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बेसलाइन सर्वेक्षण का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जायेगा। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में ईकोसेंसेटिव जोन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में नगर निगम, जिला पंचायत एवं वन विभाग के अधिकारियों को कहा है कि बेसलाइन सर्वे में जो गांव शामिल हैं उन गांवों का सभी संबंधित विभागीय अधिकारी भ्रमण करें। इसके साथ ही इन ग्रामों में जो गतिविधियां प्रतिबंधित हैं वह गतिविधियां न हों इसका भी ध्यान रखें। बैठक में बताया गया कि बेसलाइन सर्वे के उपरांत प्रस्ताव शासन स्तर को भेजा जायेगा।

शासन स्तर से बेसलाइन सर्वे के अनुमोदन के पश्चात ईकोसेंसेटिव जोन का मास्टर प्लान बनाया जायेगा। ईकोसेंसेटिव जोन के लिये जिन ग्रामों का गजट नोटिफिकेशन हुआ है वे सभी ग्राम मास्टर प्लान में भी शामिल हों इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन ग्रामों में जो प्रतिबंधित कार्य हैं उनको अनुमति न दी जाए। बैठक में मास्टर प्लान के संबंध में अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

Next Post

ग्वालियर चंबल में 15 वर्ष पुरानी बसों का अब नहीं होगा संचालन, पुराने परमिट का नहीं होगा नवीनीकरण

Thu Jan 8 , 2026
ग्वालियर: जो यात्री बसें 15 वर्ष से अधिक अवधि पूरी कर चुकी हैं, वे अब नहीं चल सकेंगीं। 15 वर्ष पुरानी बसों के परमिटों का नवीनीकरण नहीं किया जायेगा। ऐसी बसें चलती पाई गईं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने बस ऑपरेटरों एवं उनके अधिकृत […]

You May Like