ग्वालियर चंबल में 15 वर्ष पुरानी बसों का अब नहीं होगा संचालन, पुराने परमिट का नहीं होगा नवीनीकरण

ग्वालियर: जो यात्री बसें 15 वर्ष से अधिक अवधि पूरी कर चुकी हैं, वे अब नहीं चल सकेंगीं। 15 वर्ष पुरानी बसों के परमिटों का नवीनीकरण नहीं किया जायेगा। ऐसी बसें चलती पाई गईं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने बस ऑपरेटरों एवं उनके अधिकृत अभिभाषकों की बैठक में स्पष्ट किया कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि 15 वर्ष से पुरानी यात्री बसों का अब परमिट नवीनीकरण नहीं किया जायेगा। ऐसी बसों के संचालकों को नई बसें क्रय कर ही संचालित करनी होंगीं।

बस संचालकों एवं उनके अभिभाषकों से चर्चा करते हुए शासन के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से पुरानी कोई भी बस अब संचालित नहीं होगी। ऐसी बसों का परमिट भी नवीनीकरण नहीं किया जायेगा। पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें लेकर संचालित करें। शासन के निर्णय का पालन न पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि ग्वालियर से 73 बसों को संभाग स्तर पर संचालित करने हेतु परमिट जारी किया गया है। इनमें से 59 बसें अभी भी शेष बची हैं। बाकी बस संचालकों द्वारा नई बसें लेकर संचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Next Post

पति पत्नी और बच्ची के फांसी पर झूलते मिले शव

Thu Jan 8 , 2026
दमोह:जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में एक घर के अंदर पति पत्नी और बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिले हैं.पुलिस मौका ए-वारदात पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है.30 साल का मनीष केवट जो मजदूरी का काम करता था,उसकी गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट 24 साल और […]

You May Like