एक लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर:पुलिस ने पानी की टंकी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.द्वारकापुरी में रहने वाला 23 वर्षीय आरोपी आयुष ठाकुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जुआ, लूट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है. मामले में राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और उसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

ओडिशा छात्रसंघ चुनावों में बीसीजेडी ने 173 कॉलेजों, पांच विश्वविद्यालयों में जीत हासिल की : नवीन पटनायक

Sun Oct 18 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के छात्र संगठन बीजू छात्र जनता दल (बीसीजेडी) ने हाल में राज्य में संपन्न छात्रसंघ चुनावों में अब तक परिणाम घोषित किए गए 286 कॉलेजों में से 173 में जीत दर्ज की है। बीसीजेडी ने इसके अलावा पांच विश्वविद्यालयों में भी […]

You May Like