जरूरतमंद बच्चों व परिवारों को सामग्री का वितरण

इंदौर:नगर निगम द्वारा दिवाली आरआरआर खुशियों वाली अभियान के तहत शहर के पांच स्थानों पर जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया. उक्त सामग्री निगम के 22 जोनों से एकत्र होने पर बांटी गई है. बताया जाता है कि निगम के 22 जोनों पर 12.80 टन सामग्री एकत्रित हुई है.इस दीपावली पर एक परिवार का पुराना सामान दूसरे परिवार के लिए नई खुशियों का उपहार बन गया. आज नगर निगम के आरआरआर सेंटरों पर एकत्रित विभिन्न परिवारों की अनुपयोगी वस्तुओं को रिसाइकल करके जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को वितरित किया गया.

इसमें घरों से मिले पुराने उपयोग योग्य कपड़े, खिलौने, जूते, किताबें, फर्नीचर, बर्तन एवं ई-वेस्ट जैसी वस्तुएं शामिल हैं. उक्त सामग्री को निगम के आरआरआर सेंटरों पर छंटाई और सफाई के बाद उपयोग योग्य बनाया गया. अभियान का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अन्ना भाऊ साठे स्लम बस्ती से किया गया था. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य बस्तियों में बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, खिलौने, किताबें, जूते, स्टेशनरी तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई. स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत शहर के सभी 22 जोनों में नागरिकों से घरों में उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं को एकत्रित आरआरआर सेंटरों पर उपयोग योग्य बनाया गया. इसके बाद जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के बीच बांट दिया गया.

इन बस्तियों में बांटी सामग्री –
– अन्ना भाऊ साठे स्लम बस्ती
– फोकटपुरा बस्ती
– राहुल गांधी नगर
– मूसाखेड़ी स्थित पन्नालाल चौक
– गांधी नगर बस्ती

Next Post

दिव्यांग बच्चों की मुस्कान से रोशन हुई दीपावली

Sat Nov 7 , 2026
सीहोर। अग्रसोच सोशल फाउंडेशन ने वसुंधरा विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाकर खुशियां बांटीं. बच्चों को मिठाई, उपहार, पुरस्कार, आतिशबाजी एवं अन्य सामग्री भेंट की गई. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर, विशेष […]

You May Like