सीहोर। अग्रसोच सोशल फाउंडेशन ने वसुंधरा विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाकर खुशियां बांटीं. बच्चों को मिठाई, उपहार, पुरस्कार, आतिशबाजी एवं अन्य सामग्री भेंट की गई. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर, विशेष अतिथि अखिलेश गुप्ता, पं. शैलेश तिवारी, तेजसिंह ठाकुर, एआर शेख मुंशी, नरेंद्र गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, उमर परवेज, प्रमोद गौतम, सीमा सक्सेना एवं अनीता गुप्ता उपस्थित थे. संचालक अर्जुन सिंह ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी. इस मौके पर यूट्यूबर पूनम राठौर, यशिका सरकार, प्रियंका राजपूत एवं सपना साहू का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मनोज दीक्षित मामा, विवेक रुठिया, चेतन राय, कुंजीलाल परमार, अतुल शर्मा, प्रदीप नागिया मौजूद थे.
