सेवा भारती समिति ने बच्चों को बांटी पूजन एवं उत्सव सामग्री

भैरुंदा। सिद्धपुर सेवा भारती समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर चार संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के घर पहुंचकर पर्व मनाने के लिए फुलझडिय़ां, मिठाइयां, दीपक, बाती, तेल और मां लक्ष्मी के चित्र सहित पूजन की सामग्री वितरित की गई. उपहार सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खलि उठे. इस सेवा कार्य में संघचालक बाबू सिंह ठाकुर, बृजमोहन गौड़, केशव, स्वयंसेवक एवं विजेंद्र शर्मा, राधिका जैमिनी, शक्ति शर्मा, रानी वर्मा, ं पूजा बैरागी, ऋ षिका श्रोत्रिय, पायल खरे एवं बबली शर्मा सहित अन्य बहनों का सहयोग रहा. सेवा भारती की इस पहल ने यह संदेश दिया कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों के दीप जलाने का अवसर है.

 

Next Post

गांजा बेचने घूम रहे युवक को दबोचा

Sat Nov 7 , 2026
जावर। मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 475 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. गौरतलब है कि इन दिनों जिले भर में पुलिस […]

You May Like