कोयला उत्पादन में जनवरी में 4.38 प्रतिशत वृद्धि

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) देश में जनवरी 2025 में कुल कोयला उत्पादन 10.44 करोड़ टन से ऊपर पहुंच गया है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 10 करोड़ टन से 4.38 प्रतिशत अधिक है।
कोयला मंत्रालय की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनवरी 2025 के लिए कैप्टिव, वाणिज्यिक और अन्य संस्थाओं का योगदान भी विशेष रूप से मजबूत रहा और इनका उत्पादन बढ़कर 1.97 करोड़ टन हो गया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.50 करोड़ टन से 31.07 प्रतिशत अधिक है।
चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जनवरी तक संचयी कोयला उत्पादन 83.1 करोड़ टन तक पहुंच गया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 78.45 करोड़ टन से 5.88 प्रतिशत अधिक है।
कोयला ढुलाई भी जनवरी 2025 में 9.2 करोड़ टन रही जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 8.7 करोड़ टन से 6.31 प्रतिशत अधिक है।
जनवरी 2025 में कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से कोयला ढुलाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1.36 करोड टन की तुलना में 1.77 करोड़ टन तक पहुंच गया है जो इन क्षेत्र में कोयला ढुलाई में 29.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Next Post

पुरुष स्क्वैश में सेंथिल व महिलाओं में सालुंखे ने जीता स्वर्ण

Mon Feb 3 , 2025
देहरादून, 03 फरवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्क्वैश प्रतियोगिता में तमिलनाडु के वेलावन सेंथिल कुमार और गोवा की आकांक्षा सालुंखे ने क्रमशः पुरुष और महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चैंपियन बनकर उभरे हैं। दोनों ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप हासिल की। सोमवार को स्क्वैश प्रतियोगिता रोमांचक मैचों और उत्कृष्ट […]

You May Like