जयपुर 25 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गयी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस की हताशा अपने चरम पर नजर आ रही है।
श्री शेखावत ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया में आरोप लगाते हुए कहा कि श्री खरगे जानते हैं कि उनके नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरा नहीं सकते तो इस तरह के गुस्से भरे बयान आना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति और स्वतंत्रता के बाद के देश के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक, अपनी मेहनत से आगे बढ़े नेता के प्रति उसकी गहरी शत्रुता को भी उजागर करता है।
