जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: इंदु

जबलपुर। जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्रामीणों से माँ हिरन नदी को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने के साथ ही अधिक से अधिक जल बचाने एवं नदी क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने की जरूरत है । यह बातें पनागर विधायक सुशील इंदु तिवारी ने जिला प्रशासन जबलपुर द्वारा संचालित माँ हिरन नदी जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम सिंगलदीप में जल संरक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं । कार्यक्रम में पनागर विधायक सुशील इंदु तिवारी ने माँ हिरन नदी के घाट पर पूजन कर जल जागरण रथ का स्वागत किया तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में आनंद जैन मिन्चु, अंकुर जैन, प्रदीप पटेल, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत की सीईओ आयुषी उपाध्याय, विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भरत महरोलिया, उपयंत्री प्रशांत कुररिया, सरपंच, सचिव, जीआरएस एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है: अभिषेक

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हिरन नदी को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के साथ जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है। वहीं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुषी उपाध्याय ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित हिरन नदी संवर्धन यात्रा की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम निरंदपुर में आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य इंदर कुमार पटेल उपस्थित हुए तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भारत महरोलिया ने किया। आभार प्रदर्शन प्रशांत कुररिया ने किया।

Next Post

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार

Sat May 16 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइन पुलिस ने कल्चुरी होटल के गेट के पास दबिश देकर आईपीएल सट्टा लगाते युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से सट्टे का हिसाब-किताब, मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।आरोपी ने पंजाब और मुंबई के आईपीएल मैच पर करीब 1,23,000 का दांव […]

You May Like