नगर निगम की जनसुनवाई में समस्याओं का किया गया निराकरण

जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 47 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 32 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की।

निगमायुक्त ने बताया कि मुख्यालय में 47 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 10 अतिक्रमण विभाग, 4 भवन शाखा, 6 स्थापना, 4 स्वास्थ विभाग, 1 लोककर्म, 3 जल, 2 प्रकाश विभाग, 10 संपदा, 1 उद्यान, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 1 संभाग क्रमांक 02, 2 संभाग क्रमांक 03 एवं 2 संभाग क्रमांक 11 से संबंधित है समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 1 से 16 तक में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिनका त्वरित निराकरण कराया गया।

Next Post

4 करोड़ की लागत से बनेंगी सी.सी. सड़क, हुआ भूमिपूजन

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के निवासियों के लिए विकास की एक नई सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 4 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया। […]

You May Like