4 करोड़ की लागत से बनेंगी सी.सी. सड़क, हुआ भूमिपूजन

जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के निवासियों के लिए विकास की एक नई सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 4 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया। इस निर्माण के तहत वार्ड के प्रमुख क्षेत्रों भीटा, कजरवारा, कृष्णा कॉलोनी एवं अनुराधा कॉलोनीमें आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ होगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इन सड़कों के बनने से हजारों नागरिकों को जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत परिश्रम से वार्ड में सड़क, नाली और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं निरंतर बेहतर हो रही हैं।

Next Post

कलेक्टर की जनसुनवाई में आए 116 आवेदन 

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 116 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 25 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन छात्रवृत्ति, […]

You May Like