पंचांग 27 अगस्त 2025:-
रा.मि. 05 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी बुधवासरे दिन 2/7, हस्त नक्षत्रे प्रात: 6/0, शुभ योगे दिन 1/31, विष्टि करणे सू.उ. 5/40 सू.अ. 6/20, चन्द्रचार कन्या रात 7/8 से तुला, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, गणेशोत्सव प्रारम्ीा, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 27 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्य क्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना पडेंगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक परेशानी आ सकती है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी.
——————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 27 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी होगा. स्वाभाव मिलनसार एवं हंसमुख रहेगा. इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है. भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता होती है.
——————————————————-
मेष- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. नवीन कार्योमें लाभदायक अवसर प्राप्त होगा. महत्वाकांक्षी योजना बनेगी. लाभ प्राप्त होगा.
वृषभ- आय एवं व्यय की अधिकता रहेगी. गुप्त शत्रुओं से चिन्ता रहेगी. अपमान एवं तनाव से वचें. धन प्राप्त होने का अवसर मिलेगा. साहस रखें.
मिथुन- जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. व्यवसायिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख प्राप्त होंगे. संयम से कार्य करें.
कर्क- दिनचर्या नियमित रहेगी. इच्छानुसार कार्य बनेंगे. प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी. लाभदायक अवसर प्राप्त होगा. पराक्रम बना रहेगा.
सिंह- पारिवारिक समस्या का समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. मांगलिक कार्यो का लाभ मिलेगा.
कन्या- मित्र समागम से लाभ होगा. पारिवारिक विवादों को टालें. कुटुम्बियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.
तुला- मांगलिक कार्यो में व्ययभार होगा. मान सम्मान प्राप्त होगा. भाई बंधुओं का सुख यथेष्ठ सहयोग प्राप्त होगा. पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा.
वृश्चिक- श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में यश प्राप्त होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें. खानपान पर ध्यान रखें.
धनु- जमिथुन जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान होगा. अनावश्य खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है. मित्राता उपयोगी सिद्ध होगी.
मकर- राजकीय कार्यो में खर्च होगा. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी जबावदारी से परिवर्तन आ सकता है. सुख, संयम यश मिलेगा.
कुम्भ- संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. आर्थिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. साहस, संयम पराक्रम बना रहेगा.
मीन- आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर दराज की यात्रा में सावधानी बरतें. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. साहस बढ़ेगा.
——————————————————-
व्यापार भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड, चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. सरसों, तिल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी का रूख रहेगा. वायदा विचार आज जिस वस्तु के भाव टूटें, उसी में मंदी होगी. भाग्यांक 2611 है.
——————————————————-
