नाले, फुटपाथ पर बनाईं गईं स्थाई दुकानों पर चली जेसीबी

जबलपुर: नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा सोमवार को शहर के भीतर स्मार्ट कार्रवाई की गई। इस दौरान अमले ने बुल्डोजर की मदद से तीन पत्ती चौक से छोटी लाइन फाटक तक के बीच में जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में नगर निगम के अमले ने सबसे पहले उन अवैध निर्माणों को निशाना बनाया, जिन्होंने नाले और फुटपाथ पर कब्जा कर स्थायी दुकानें बना ली थीं। ये अतिक्रमण न केवल पैदल चलने वालों के लिए बाधा बन रहे थे, बल्कि बारिश में जल निकासी को भी प्रभावित करते थे।

जेसीबी मशीनों की मदद से इन अवैध कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। वहीं मुख्य मार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे और लेफ्ट टर्न लेने वाली जगह पर खड़े ठेले-टपरों को भी सख्ती से हटवाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात के प्रवाह को बिना रुकावट के सुचारू करना था।
सुबह निरीक्षण, दोपहर में कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह के समय निगमायुक्त ने अधिकारियों ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसका पालन दोपहर में ही कर दिया गया। यह त्वरित और प्रभावी एक्शन आम जनता के बीच भी निगम के प्रति सकारात्मक संदेश दे रहा है। अतिक्रमण हटाने की इस बड़ी मुहिम में एडिशनल एसपी सहित नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद शाह, वी. एन. बाजपेई, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

Next Post

प्रयास: फॉगिंग-पानी के छिड़काव से धूल को किया जा रहा खत्म

Tue Dec 2 , 2025
जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के तहते नगर निगम ने शहर के बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने विशेष अभियान को और भी तेज़ कर दिया है। शहर में लगातार धूलकण को […]

You May Like