सागर। मकरोनिया चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान यातायात सूबेदार हेमंत पटेल ने ब्लैक फिल्म लगी बुलेरो को रोकने का प्रयास किया,इसी दौरान बुलेरो चालक गाड़ी को मोड़कर वापस बंडा रोड की ओर भागा,शक होने पर सूबेदार और उनकी टीम ने वाहन का पीछा किया और रचना मेडिकल के पास बुलेरो के सामने अपनी बाइक लगाकर बुलेरो को रोक लिया,वाहन तलाशी के दौरान वाहन में 31 पेटी शराब जप्त की गई,जिसमें वियर,देशी,और अंग्रेजी शराब की बोतले पाई गई है,कार्यवाही के दौरान एक युवक गाड़ी में से कूद कर भाग गया जबकि दो युवकों को सूबेदार ने पकड़ लिया,दोनों युवकों और गाड़ी को मकरोनिया थाने ले जाया गया,वही जब मकरोनिया थाना प्रभारी से मामले की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया की आवकारी विभाग को सूचना दे दी गई है,मामले की जांच की जा रही है।
वाहन चैकिंग के दौरान बुलेरो से बरामद हुई 31 पेटी शराब
