
*शिव महापुराण की कथा का किया श्रवण
सतना /मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सोमवार को सतना जिले के रामपुर बघेलान पहुंचे ।उन्होंने विधायक विक्रम सिंह और श्रीमती शिवांगी सिंह द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व हर्ष नारायण सिंह की पुण्य तिथि पर 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर ने स्व.हर्ष नारायण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर ने व्यास पीठ पर विराजित राजगुरु श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक विक्रम सिंह,श्रीमती सुभांगी सिंह और उनके परिवार जन इस मौके पर उपस्थित रहे।
