इंदौर: इंदौर लोकायुक्त इकाई ने शहर में प्रभावशाली ट्रेप कार्रवाई की. नगर निगम जोन 22 के दरोगा गोपाल पटौना और सुपरवाइजर भरत मुराड़ियां को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा.आवेदक मनोज चौहान ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उसका ट्रैक्टर सी 21 मॉल का मलबा उसकी साइट पर ले जाकर डालता है और इसके लिए उसे प्रति फेरा 500 रुपए मिलते हैं.
24 सितंबर को नगर निगम के दरोगा गोपाल और सुपरवाइजर भरत ने ट्रैक्टर रोक लिया और 10,000 रुपए की मांग की. इस दौरान भरत ने 2,000 रुपए पहले ही ले लिए और शेष 3,000 रुपए लेने के लिए अगले दिन बुलाया. लोकायुक्त ट्रेप दल ने योजना के अनुसार कार्रवाई की. 25 सितंबर को गोपाल ने 3,000 रुपए रिश्वत के रूप में लिए और भरत को सौंपे. इसी दौरान आसपास तैनात ट्रेप दल ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरु की.
