भिंड: कस्बा गोरमी में पानी की टंकी के पास मस्जिद निर्माण के दौरान जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर गोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।गोरमी कस्बे में पानी की टंकी के पास एक मस्जिद के पास दीवार निर्माण का काम चल रहा था।
एक पक्ष की ओर से कासिम खान ने गोरमी पुलिस को बताया कि मस्जिद की जगह को लेकर राहुल खान, कल्ली खान, जावेद खान, नवीन खान ने विवाद शुरू किया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी अस्सू खान निवासी वार्ड 13 ने शिकायत करते हुए कहा कि कासिम खान, मुबारक अली, आसिफ शाह, हनीफ शाह मस्जिद के पास दीवार बना रहे थे। उन्हें रोकने पर वह विवाद करने लगे।
