
बाकानेर. धार जिले के मनावर के ग्राम बाकानेर के पास धनखेड़ी फाटे पर मंगलवार रात पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आयसर वाहन क्रमांक त्रछ्व06 क्चञ्ज4066 से 1230 पेटी / कार्टून बीयर जब्त की। शराब की कुल मात्रा 14,760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई-पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व और एसडीओपी दीपांशु के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वाहन की जांच में बड़ी मात्रा में बीयर बरामद हुई। चालक और वाहन मालिक आरोपी बनाए
पुलिस के अनुसार वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22), निवासी बिल्लोद, थाना बेटमा, अवैध शराब का परिवहन करते पाया गया। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में शराब और वाहन जब्त किया। करीब 15 लाख रुपए कीमत के आयसर वाहन को भी जब्त किया गया है। मामले में वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है।
आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
पुलिस ने चालक योगेश योगी और वाहन मालिक के खिलाफ धारा 34(1) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां ले जाई जा रही थी। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
