जिला अलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति

आलीराजपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश 7 सितम्बर 2026 के द्वारा वर्ष 2015 के 88वें बैच के उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान की गई है। इसमें जिला अलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा अभिलेख के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत हुए अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल ने उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई, उप निरीक्षक पवन वास्केल एवं उप निरीक्षक सचिन डावर को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी तथा भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों को विभागीय अनुशासन बनाये रखते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुसार संवेदनशीलता के साथ अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अलीराजपुर श्री शक्तिसिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री इनोद रंधावा, रक्षित निरीक्षक बंशीलाल कन्नौजे एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोले उपस्थित थे। उन्होंने भी पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, आंसू गैस के गोले और चलाया वाटर कैनन

Thu Sep 10 , 2026
रीवा, कमिश्नर कार्यालय के सामने चल रहे न्याय सत्याग्रह के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेसी शांति पैदल मार्च कर सिरमौर चौराहा स्थित आमरण अनशन स्थल पर जा रहे थे. सभी को न्यायालय मार्ग रसिया मोहल्ला के पास पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर रोक लिया. जहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like