दतिया: करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पोछा लगाते समय वह कूलर से चिपक गई। बचाने की कोशिश में बहू को भी करंट का झटका लगा। मृतका का नाम भागवती देवी जाटव बताई गई है। –
दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में सुबह करंट लगने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना बलराम कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 8 की है। महिला घर में पोछा लगा रही थीं, तभी कूलर में करंट आने से हादसा हुआ।
