हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े 3 लाख की चोरी

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन थाना अंतर्गत शिवाजी वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान से दिन दहाड़े ढाई से तीन लाख रुपए की चोरी हो गई. पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है.

सिविल लाइन थाना प्रभारी से मिली से जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी श्रीमती कल्पना पति विष्णु रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे अपने बेटे के साथ अस्पताल गई थीं. 12.30 बजे जब वापिस लौटी तो मकान के गेट के बाहर मोटर साइकिल पर एक युवक खड़ा था और जैसे ही फरियादी को देखा तो दो और युवक गेट की बाउंड्रीवॉल से कूंदकर मोटर साइकिल पर बैठकर भागने लगे.फरियादी के बेटे ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह हाथ में कोई नुकीला हथियार लिए हुए थे. फरियादी के अनुसार बदमाश ढाई से तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर भाग गए.

Next Post

कोतवाली पुलिस ने टैक्स धोखाधड़ी के आरोपी को मैहर से किया गिरफ्तार

Fri Jan 23 , 2026
मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने टैक्स संबंधी धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी नीलेश सिंह को जिला मैहर के थाना रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जीएसटी व इनकम टैक्स रिटर्न के नाम पर नया तरीका अपनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने […]

You May Like