
भोपाल। करोंद चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर फिर से स्थापना की मांग की जा रही है. बुधवार को स्थानीय लोगों ने थाना निशातपुरा में एकजुट होकर प्रतिमा के पुनः स्थापना की मांग की. एकत्रित करोंद वासियों ने थाना प्रभारी को नगर निगम कमिश्नर के नाम का ज्ञापन सौंपा.
निशातपुरा थाने पुहंचे लोगों ने कहा कि 26 जनवरी तक उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, जहाँ पूर्व में लगी थी. 27 जनवरी तक प्रतिमा नहीं लगी तो एफआईआर की भी मांग की जाएगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा.
बता दें कि सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात में क्रेन से ठोकर लगने पर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया. प्रतिमा टूटने की सूचना पर निशातपुरा, गांधीनगर और छोला पुलिस थाने से बल मौके पर पहुँचा. चौराहे के पास सबसे पुरानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित थी, जिसे फिर से उसी स्थापना पर स्थापित करने की मांग लोगों ने पुलिस प्रशासन से की है.
