खेत में गिरा मौसम विभाग का उपकरण

शाजापुर, 11 जुलाई. जिले के ग्राम मदाना में रविवार को अपने खेत पर काम कर रहे एक किसान को एक उपकरण मिला. जिसे देख वहां लोगों में खलबली मच गई. कोई इसे ड्रोन बता रहा था तो कोई खोजी मशीन कह रहा था. जब कुछ समझ नहीं आया तो किसान ने उस मशीन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना दोपहर करीब 2 बजे की है जब मौसम विभाग की एक मशीन सर्वेक्षण उपकरण शनिवार को खराबी आने की वजह से मदाना के रहने वाले कुमेरसिंह के खेत में आ गिरी. जिसे देखकर कुछ देर के लिए पूरे इलाके में खलबली मच गई. जानकारी के मुताबिक यह मशीन मौसम की जानकारी और आंकड़े इक_ा करने के लिए आसमान में छोड़ी गई थी.

Next Post

मक्सी में पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 11 , 2026
मक्सी, 11 जुलाई. मक्सी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश को विफल करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गुलेल से पत्थर बरसाकर भागने का प्रयास किया, जिसमें आरक्षक चंद्रशेखर जाट घायल हो गए. पकड़े गए […]

You May Like