जयपुर ओपन शतरंज में ईशान व अरिशा ने की जीत दर्ज

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में गुलाबी नगर जयपुर में जयपुर ओपन क्लासिकल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दौर में बुधवार को ईशान और अरिशा ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले दौर में असम की श्रद्धा धर ने गुजरात के मकावाना वीरेंद्र सिंह को, जयपुर के विवान कपूर ने दिल्ली के ए.के. कलसियन को, उत्तर प्रदेश के वाईके श्रीवास्तव को जयपुर के आरव गुप्ता ने ड्रा पर रोका और बिहार के ईशान सतवत ने जयपुर के पी.आर.हर्ष को, जयपुर की अरिशा अग्रवाल ने राजस्थान के जालप इंद्राज को एवं जयपुर के ही अतीक कुमावत ने कोटा के रेटेड मुकेश मंडलोई को हराया।

आयोजन सचिव जयेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 250 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद और मुम्बई इंडियंस ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Thu Apr 24 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आज यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल शुरू होने से […]

You May Like