ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज 19 अगस्त को ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्राम तुरारी में शिव मन्दिर पहुंचकर श्रावण मास के अवसर पर शिवाभिषेक करेंगे ।
शिव- अभिषेक एवं किसान एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम के संयोजक एंव ग्राम तुरारी के पूर्व सरपंच लाखन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर का नाका चंद्रबनी से लेकर ग्राम तुरारी तक जगह-जगह किसानों एवं जनता जनार्दन द्वारा पुष्प वर्षा एवं माला पहनकर अभिनंदन किया जाएगा ।
कार्यक्रम आयोजन लाखन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारीयो को लेकर दो दिन पुर्व जिला पंचायत ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, अर्पित भार्गव एवं आयोजन टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए दिशा निर्देश दिए कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से सभी आमंत्रित अथितियौ एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
ग्राम तुरारी में होने वाले कार्यक्रम में आयोजन समिति के द्वारा मुख्य रूप से ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, ग्वालियर महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया जी, पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण कौशल शर्मा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र जैन सहित वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया।पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर एवं कार्यक्रम संयोजक पूर्व सरपंच ग्राम तुरारी- लाखन सिंह ने अपने नरेंद्र सिंह तोमर का भव्य स्वागत करने का ग्रामीण कार्यकर्ता गण एवं जनता जनार्दन से अनुरोध किया है
