कोदों की रोटी चना की भाजी खाने से एक ही परिवार के पांच बीमार

रीवा। जिले के सेमरिया थाना अन्तर्गत खम्हरिया गांव में शनिवार को कोदों की रोटी और चना की भाजी खाने से एक मासूम सहित पांच लोग बीमारी हो गये. जिन्हे पहले सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और शाम को रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया, जहा सभी का उपचार चल रहा है. दोपहर को कोदों की रोटी और चना की भाजी खाने के कुछ देर बाद सभी की हालत बिगडऩे लगी. उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद सभी को मोहल्ले के लोगो ने सेमरिया अस्पताल पहुंचाया. बताया गया है फूड प्वाइजिनिंग के चलते यह स्थित बनी है. फिलहाल शहर के संजय गांधी अस्पताल में एक मासूम और दो महिला एवं दो पुरूष का उपचार चल रहा है, जहा हालत स्थिर बनी हुई है.

Next Post

छतरपुर बस स्टैंड पर इंसानियत शर्मसार: अज्ञात व्यक्ति का शव दो घंटे तक बस स्टैंड पर पड़ा रहा

Sun Jan 4 , 2026
छतरपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर प्रशासनिक संवेदनहीनता का गंभीर मामला सामने आया। यहां एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब दो घंटे तक खुले में पड़ा रहा, लेकिन न तो एम्बुलेंस पहुंची और न ही शव वाहन की व्यवस्था हो सकी।   मौजूद लोगों […]

You May Like