रायसेन जेल से फरार होने के प्रयास में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली

रायसेन :जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल में आज सुबह करीब 8:30 बजे जेल से फरार होने के प्रयास में एक कैदी ने जेल प्रहरी को देशी कट्टा ( रिवाल्वर ) से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
जिसे एम्स भोपाल रेफर किया गया है ।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आज सुबह बुधवार को जेल में रक्षाबंधन पर कार्यक्रम रखा गया था।इस बीच सुबह करीब 8.30 बजे हत्या के प्रयास के आरोप में बंदी निलेश ठाकुर नामक कैदी फलों की एक टोकरी लेकर जेल के मुख्य गेट पर पहुंचा और गेट खुलवाने के लिए वहां तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर दवाब बनाया लेकिन जब प्रहरी तोमर ने गेट नहीं खोला तो फलों की टोकरी में छुपा कर रखें देशी कट्टा (रिवाल्वर) से आरोपी निलेश ठाकुर ने दिग्विजय सिंह तोमर पर फायर कर दिया। जिससे उनके बाई तरफ पीठ में गोली लगकर नीचे फेफड़े की और चली जाने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना से जेल में हड़कंप मच गया ।
खबर लगते ही जेल अधीक्षक आरके चौरे सहित अन्य प्रहरी भी भागकर गेट पर पहुंच गए और हमलावर निलेश ठाकुर को बामुश्किल काबू में करके पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर जेल पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्जकर विवेचना में लिया।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा का कहना है कि जेल के अंदर अवैध हथियार कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है। मामला बहुत बड़ा और गंभीर है , जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें जेल प्रहरियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गंभीर रूप से घायल जेल प्रहरी तोमर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स भोपाल रेफर किया गया है।

रायसेन जेल अधीक्षक आरके चौरे ने जेल के अंदर अवैध हथियार पहुंचाने के संबंध में बताया कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं पता कि अवैध रिवाल्वर कहां से आई ओर किसके द्वारा लाई गई। संभवत आज रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान मिठाई एवं फलों की टोकरिया आई थी, हो सकता है उनके अंदर ही छुपा कर रिवाल्वर लाई गई हो । आरोपी पर पूर्व में हत्या एवं वर्तमान में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने से जेल में बंदी है । जिसने भागने के प्रयास में उक्त घटना कारित की लेकिन साहसी प्रहरी दिग्विजयसिंह तोमर ने उसके प्रयास को असफल कर दिया

Next Post

'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर द्वारा यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' की सराहना किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के साथ काम करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं

Wed Sep 2 , 2026
हैदराबाद,  रॉकिंग स्टार यश की हालिया रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं, हालांकि मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तस्वीर शेयर कर अपनी सराहना दर्ज की है। आदित्य के इस समर्थन से फिल्म के मेकर्स बेहद खुश नजर आए […]

You May Like

मनोरंजन