ओंकारेश्वर के एकात्म धाम परियोजना को मिली नई समयसीमा, 2030-31 तक पूरे होंगे निर्माण कार्य; अद्वैत लोक के लिए ₹2,279 करोड़ मंजूर

एकात्म धाम परियोजना की समय सीमा बढ़ाई मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद ने एकात्म धाम परियोजना के निर्माण कार्यों को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। पूरी परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹2,424 करोड़ है।

‘अद्वैत लोक’ के लिए ₹2,279 करोड़ मंजूर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एकात्म धाम के अंतर्गत बनने वाले भव्य अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) के निर्माण के लिए ₹2,278.99 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। यहाँ आदि शंकराचार्य के जीवन और अद्वैत वेदांत दर्शन को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

मंदिर परिसर विस्तार परियोजना के विस्तार और मंदिर परिसर के कार्यों को लेकर प्रशासन व स्थानीय स्तर पर बैठकें जारी हैं, ताकि प्रभावित परिवारों से जुड़े विषयों का समाधान किया जा सके।

पंचायतन मंदिर का शिलान्यास: इससे पहले अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतों की उपस्थिति में एकात्म धाम में गुलाबी पत्थरों से बनने वाले भव्य पंचायतन मंदिर का भूमिपूजन किया था।एकात्म यात्रा और सिंहस्थ 2028: सरकार ने घोषणा की है कि सिंहस्थ 2028 से पहले एक भव्य ‘एकात्म यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसका समापन सिंहस्थ के दौरान होगा। इससे पहले ओंकारेश्वर के घाटों का निर्माण कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

.....

Next Post

भोपाल में स्मार्ट ट्रैफिक की तैयारी, AI सिग्नल का ट्रायल शुरू 

Sun Nov 29 , 2026
भोपाल। चौराहों पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अब AI तकनीक का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। फिलहाल ये स्मार्ट सिग्नल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में रखे गए हैं, जहां इनकी कार्यप्रणाली को परखा जा रहा है। इस तकनीक में जिस रास्ते पर गाड़ियों की लंबी कतार होगी, वहां […]

You May Like