
जबलपुर । सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात के तीनों थानों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कुल 221 चालान कर 77100 रूपये समन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके साथ ही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिनमें राहवीर योजना, कैशलेस योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसी क्रम में कैंटोनमेंट मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल कटंगा में लगभग 100 छात्र-छात्रओं को यातायात संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्वता के बारें में बताया गया एवं तेजगती एवं लापारवाही पूर्वक वाहन चालानें से होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं के बारें में भी बताया गया। यातायात नियमों के पालन हेतु सपथ दिलाई गई एवं बच्चों से यातायात संबंधी प्रश्न-उत्तर किये गये जो बच्चें प्रश्नों का उत्तर देते थें उन्हे पुरस्कृत भी किया गया।
