लगातार तेज बारिश से बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

बुधनी। तेज बारिश का असर नर्मदा नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है. क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढऩे लगा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है.

ग्राम बायां में मानसून की तेज बारिश के बाद हालात बिगड़ गए. गांव के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं खेतों में पानी भरने से धान की फसल भी प्रभावित हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी खेतों और रहवासी क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है. भाजपा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हेमेंद्र नागर ने बताया कि बायपास निर्माण के दौरान पुलिया का आकार छोटा रखा गया. इस दौरान ही स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसी को पुलिया को बड़ा बनाने के संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया.

 

Next Post

बागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अलग-अलग राज्यों से बसों और वाहनों से पहुंच रहे श्रद्धालु

Tue Aug 11 , 2026
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में इन दिनों देशभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों से श्रद्धालु बसों व अन्य वाहनों से धाम पहुंचकर श्री बालाजी सरकार के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि चार धाम सहित […]

You May Like