
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई के पास पैर दबाने से मना करने भडक़े पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी बल्कि बच्चों को भी डराया । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कंचन कछवाह 31 वर्ष निवासी आईटीआई के सामने कन्हैया केसिट के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 18 मई 2013 को सामाजिक रीति रिवाज से नई बस्ती माढ़ोताल निवासी प्रशांत कछवाहा के साथ हुयी थी जिससे उसकी 12 वर्षिय बेटी व 10 वर्षिय बेटा है लगभग 2 वर्ष से पति उसके साथ घरेलू छोटी छोटी बातों पर से झगड़ा प्रताडि़त करते हैं पति शराब पीने के आदि हैं। सुबह लगभग 8 बजे पति प्रशांत कछवाह उसे प्रताडि़त करते हुये पैर दबाने के लिये बोले, उसने पैर दबाने से मना कि तो धक्का मुक्की कर मारपीट करने पर उतारू हो गये एवं उसके बच्चों को भी डराया।
