पार्षद के खिलाफ फर्जी शिकायत का मामला उजागर, शिकायत करने वाले के हस्ताक्षर नहीं

विदिशा। सोमवार को वार्ड 1 की पार्षद श्रीमती अरुणा माझी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक ज्ञापन वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को पार्षद अरुणा मांझी शिकायतकर्ता वसीम अंसारी तथा अपने पार्षद साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. वसीम अंसारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में स्पष्ट किया कि उनके नाम से कलेक्टर को पार्षद के खिलाफ दुकान आवंटन संबंधी आवेदन दिया गया है, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उनका नाम गलत लिखा गया है और हस्ताक्षर भी फर्जी हैं. वसीम ने मांग की है कि इस फर्जी आवेदन को तत्काल निरस्त किया जाए और उनके नाम का दुरुपयोग कर झूठा ज्ञापन तैयार करने वाले व्यक्ति की जांच कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

 

Next Post

अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे नीरज चोपड़ा

Tue Sep 16 , 2025
टोक्यो, 16 सितम्बर (वार्ता) नीरज चोपड़ा बुधवार को टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में पुरुषों के भाला फेंक क्वालीफायर में भाग लेकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे। फाइनल गुरुवार को होगा। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक स्पर्धा, क्वालीफायर और […]

You May Like