मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार

ईठा में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार रणदीप हुड्डा को मुंबई की बारिश से बचने के लिए मुंबई मेट्रो का सहारा लेते हुए देखा गया है। हाल ही ये एक्टर मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए।

सरबजीत, हाईवे और स्वातंत्र्यवीर सावरकर में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणदीप हुड्डा ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

मुंबई में मानसून की एंट्री होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जलजमाव के कारण शहर में कार चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते आम जनता के साथ ही बड़े बड़े एक्टर्स को भी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई की बारिश से बचने के लिए चुनी मेट्रो
हाल ही में मुंबई की बारिश के बचते बचाते रणदीप हुड्डा को मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया है। घंटों ट्रैफिक जाम में फंसने से बाद रणदी हुड्डा ने अपनी लग्जरी कार को सड़क पर छोड़कर मेट्रो से आगे का सफर तय करने का फैसला लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रणदीप की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शूटिंग पर समय से पहले पहुंचने के लिए पकड़ी मेट्रो
जानकारी के अनुसार, अंधेरी ईस्ट में रणदीप हुड्डा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, तो बाहर जोरदार बारिश हो रही थी, जिसके चलते मुंबई की सड़कें जाम थी। भारी बारिश और लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रणदीप ने मेट्रो से घर पहुंचने का फैसला लिया।

चेहरे पर मास्क लगाकर किया सफर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही फोटो और वीडियो में रणदीप हुड्डा आम जनता की तरह ही मेट्रो के सफर का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है। इस मेट्रो राइड के दौरान रणदीप ब्लैक जींस, ग्रे टी शर्ट में मेट्रो कोच में सफर करते नजर आए। हालांकि चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण मेट्रो में मौजूद लोगों से अपनी पहचान छुपाने में रणदीप कामयाब रहे।

हाल ही में पिता बने है रणदीप
यदि रणदीप की पर्सनल लाइफ की बात की जाएं, तो वे हाल ही में पिता बने हैं। 10 मार्च 2026 के दिन रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर में एक नन्ही परी ने आगमन किया है। अपनी गुड़िया के जन्म के एक महीने बाद रणदीप और उनकी पत्नी ने अपनी लाडली की झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Next Post

विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम

Thu Jul 2 , 2026
सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. यह कार्यक्रम 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण तथा व्यक्तित्व विकास केआयामों से परिचित कराना है. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा […]

You May Like