सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. यह कार्यक्रम 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण तथा व्यक्तित्व विकास केआयामों से परिचित कराना है. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, सीखने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया. मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सत्र में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खान ने तनाव एवं एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर डॉ गणेश लाल जैन, डॉ पुष्पेंद्र परसेंडिया, विनयमनी त्रिपाठी, पूर्णिमा सिंह परिहार, मौली थॉमस आदि उपस्थित थे.
