सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज

फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने खुलासा किया कि दबंग 3 में सलमान खान सिर्फ लीड एक्टर नहीं थे, बल्कि डायलॉग्स, वन-लाइनर्स और म्यूजिक में भी उनका अहम क्रिएटिव योगदान था।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और स्टारडम के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह फिल्मों के क्रिएटिव प्रोसेस में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने ‘दबंग 3’ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सलमान के फैंस को उत्साहित कर दिया है।

निखिल के मुताबिक, सलमान सिर्फ फिल्म के लीड एक्टर नहीं थे, बल्कि डायलॉग्स, वन-लाइनर्स और म्यूजिक जैसे कई अहम पहलुओं में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी ने बताया कि ‘दबंग 3’ की शूटिंग के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब सलमान खान ने खुद फिल्म के लिए मजेदार वन-लाइनर्स और डायलॉग्स सुझाए।

सेट पर खुद तैयार होते थे कई डायलॉग्स
निखिल द्विवेदी ने कहा कि फिल्म की कई चीजें स्क्रिप्ट तक सीमित नहीं थीं, बल्कि शूटिंग के दौरान कलाकारों और पूरी टीम की क्रिएटिविटी से उन्हें और बेहतर बनाया गया। ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना बेहद दिलचस्प होता है क्योंकि बहुत कुछ सेट पर ही विकसित होता रहता है। कई डायलॉग्स वहीं इम्प्रोवाइज किए जाते हैं और पूरी टीम अपने-अपने आइडियाज जोड़ती है। सलमान खान बेहद क्रिएटिव इंसान हैं।

म्यूजिक में भी निभाई अहम भूमिका
निखिल द्विवेदी ने यह भी खुलासा किया कि सलमान खान का योगदान सिर्फ संवादों तक सीमित नहीं था। फिल्म के संगीत को लेकर भी उनकी राय काफी अहम होती थी। उन्होंने बताया कि सलमान गानों की प्रस्तुति और म्यूजिक से जुड़े कई सुझाव देते थे, जिससे फिल्म को और बेहतर बनाने में मदद मिली। निखिल के मुताबिक, सलमान खान के साथ काम करना हमेशा एक यादगार और रचनात्मक अनुभव रहता है।

अलग सोच वाली फिल्मों पर लगा रहे हैं दांव
निखिल द्विवेदी इन दिनों बॉलीवुड के उन निर्माताओं में गिने जाते हैं, जो अलग-अलग विषयों और जॉनर की फिल्मों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘दबंग 3’, ‘CTRL’ और हालिया फिल्म ‘बंदर’ जैसी परियोजनाओं के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कोशिश हमेशा ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने की रही है, जो मनोरंजन के साथ नया अनुभव भी दें।

 

Next Post

निगमायुक्त ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज कार्यों का किया निरीक्षण

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर: बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने शहर में जल संरक्षण एवं भूजल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न रेनवॉटर हार्वेस्टिंग कार्यों का स्थलों का मौका मुआयना किया. उन्होंने नई तकनीकी का उपयोग करने के साथ रेनवॉटर हार्वेस्टिंग में पानी आने की चेनल का निरंतर ध्यान […]

You May Like