कांग्रेस नेता किशोरी कुशवाह समेत दो पर एफआईआर, डॉक्टर एवं स्टाफ से की अभद्रता

शिवपुरी: जिले के पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता के मामले में डॉक्टर की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता किशोरी कुशवाह, राकेश यादव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
पोहरी सीएचसी में पदस्थ डॉ. अंकेश धाकड़ ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला ख्वी यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान महिला की बच्चेदानी की थैली फट चुकी थी। जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा को देखते हुए महिला को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर किया गया। रेफर करने के बाद शिवपुरी के लिए 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। बाद में दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी
डॉक्टर के अनुसार, इसी बात को लेकर किशोरी कुशवाह, राकेश यादव और उनके कुछ साथी कथित तौर पर शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अंकेश धाकड़, स्टाफ नर्स सीमा वरवा और रघुराज धाकड़ के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया।

Next Post

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर कांग्रेस आज शाम बनाएगी मानव श्रृंखला

Wed May 20 , 2026
ग्वालियर: लगातार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बुधवार, 20 मई को शाम 6 बजे विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कांग्रेस ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज़ […]

You May Like