डॉ. गायत्री कथा सम्मान से सम्मानित होंगी इंजी. इस्मिता माथुर

जबलपुर: प्रतिष्ठित कथा लेखिका, कवयित्री डॉ. गायत्री तिवारी की स्मृति में ‘पाथेय साहित्य कला अकादमी’ द्वारा आयोजित गायत्री कथा सम्मान 2025 से मप्र विद्युत मंडल से सेवानिवृत इंजी. स्मिता माथुर को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में पाथेय साहित्य कला अकादमी के महासचिव राजेश पाठक प्रवीण दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 27 दिसंबर को शाम 3:30 बजे कलाविथिका में किया जाएगा।

इस अवसर पर नारी जागरण के क्षेत्र में क्रियाशील संस्थाएं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ, सनाढ्य महिला संस्था, राजपूताना क्लब, मां नर्मदा वानप्रस्थ आश्रम, मातृशक्ति परम वैभव समिति, स्वर्णकार महिला मंडल, ममत्व सेवा महिला प्रकोष्ठ को भी सम्मानित किया जाएगा। गायत्री कथा सम्मान से सम्मानित होने जा रही इंजी. इस्मिता माथुर के चार कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें प्रबुद्ध वर्ग ने सराहा।

इनकी कहानी मुख्यतः नारी विमर्श और उनकी समस्याओं पर केंद्रित होती हैं। समाज के विभिन्न वर्गों की भारतीय नारी को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है उन स्थितियों और परिस्थितियों को इस्मिता ने मार्मिक भावों में सृजित करते हुए उन्मूलन की दिशा भी प्रदान की है। ज्ञातव्य हो कि डॉ. गायत्री तिवारी ने साहित्य की विविध विधाओं में सृजन किया। उनकी कहानी ‘कोबरा’ को मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने पुरस्कृत किया था। पत्रकार वार्ता में डॉ. संध्या श्रुति, प्रतिमा अखिलेश, राजेन्द्र मिश्रा, प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, विजय अनुज भी उपस्थित थे।

Next Post

रक्षा तैयारियों और विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण खनिज रणनीतिक आवश्यकता: एयर मार्शल दीक्षित

Tue Dec 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 दिसम्बर (वार्ता) एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने महत्वपूर्ण खनिजों को रक्षा संबंधी तैयारियों और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से रणनीतिक रूप से जरूरी बताते हुए कहा है कि देश को इस क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करनी होगी। एयर मार्शल दीक्षित […]

You May Like