डबरा में गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

ग्वालियर: डबरा रेलवे स्टेशन के ग्वालियर-झांसी अप ट्रैक पर किलोमीटर क्रमांक 1182/15 के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना गोवा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर एवं कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया व्यक्ति रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया।

जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष प्रतीत होती है। उसने गहरे रंग की चेकदार फुल पैंट, हल्के गुलाबी रंग का शर्ट पहने हुए है। आरपीएफ और जीआरपी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी डबरा या आरपीएफ डबरा से संपर्क करें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके और आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा सके।

Next Post

लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण

Thu Jul 23 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर के लवकुश चौराहे पर नवनिर्मित डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया. ब्रिज शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी. लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलु शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता […]

You May Like