लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर के लवकुश चौराहे पर नवनिर्मित डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया. ब्रिज शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी.

लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलु शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

डबल डेकर ब्रिज शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल लवकुश चौराहे पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. ब्रिज के शुरू होने से वाहन चालकों को चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा.

Next Post

जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र धरना- प्रदर्शन

Thu Jul 23 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में निदेशक शारीरिक शिक्षा पद की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के विरोध मे धरना- प्रदर्शन किया गया। छात्रों की मांगें हैं कि निदेशक शारीरिक शिक्षा पद की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमों का सम्मान करो, शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करना बंद करो एवं […]

You May Like