श्रीनगर कांकड़ हत्याकांड में बड़ा मोड़, फरार ताऊ गिरफ्तार

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ में 13 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर फरार ताऊ अब्दुल रफीक राजा को गिरफ्तार कर लिया है.जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रेहान के माता-पिता भी वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने में शामिल थे. पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि मां की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद शव को पलंग पेटी में छिपाने में मां ने मदद की थी.

वहीं पिता को देर रात पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बावजूद उसने पुलिस को सूचना नहीं दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मासूम का नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से वार किए गए. पुलिस मुख्य आरोपी रेहान, उसके साथी रिजवान और गिरफ्तार ताऊ से पूछताछ कर रही है. मामले में शाम तक और बड़े खुलासे संभव हैं.

Next Post

भिंड में भिक्षा मांग रहे भगवाधारी साधुओं के साथ मारपीट, हिन्दू होने का मांगा प्रमाण

Mon Feb 2 , 2026
भिंड: भिंड में भगवाधारी साधुओं से धर्म पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है. शिकायत न होने के बावजूद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.हालांकि, अब तक पीड़ित साधुओं की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.जानकारी के अनुसार, दो […]

You May Like