जबलपुर: पाटन थानांतर्गत ग्राम टिमरी स्थित मारूति नगर निवासी बिहारी रजक के घर में बने पूजन कक्ष में छोटे से मंदिर के नीचे तलघरा में एक आठ फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप प्रवेश कर गया जिसे भगाने के कई प्रयास किए लेकिन सांप वहां से हिलने तैयार नहीं था।
अंततः रात साढ़े आठ बजे प्रदीप कुमार रजक व्दारा सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई । जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है।जो कि जहरीला नहीं होता है। सांप के पकड़े जाने पर
सभी ने राहत की सांस ली।
