बेल्जियम के लिएज में सिनेगॉग के बाहर धमाका

ब्रुसेल्स, 09 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) बेल्जियम के लिएज शहर में एक सिनेगॉग (यहुदी उपासना स्थल) के पास विस्फोट हुआ।

बेल्गा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस के हवाले से जानकारी दी गयी है कि सोमवार को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इमारत को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:00 बजे (03:00 जीएमटी) हुआ। धमाके के कारण इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गये और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

सिनेगॉग के सामने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गयी है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 033 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के […]

You May Like