ग्वालियर में विजय शाह के खिलाफ उमड़ा जनाक्रोश, वकीलों ने एसएसपी से की शिकायत

ग्वालियर: ग्वालियर में जहां कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पूतला जलाकर सीएम से उसे बर्खास्त करने की मांग की, जबकि हाई कोर्ट ग्वालियर के वकील अवधेश सिंह तोमर ने डाक के जरिए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह को शिकायत की है कि वह मंत्री विजय शाह पर मामला दर्ज करें।उनका कहना है कि पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने हमारे कई भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया जिससे सम्पूर्ण समाज व पूरा देश अत्यंत चिंतित था।

तभी हमारे देश की सेना ने अपने अदम साहस का प्रयोग किया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के कई ठिकानों को तबाह किया। एक सैकड़ा से ज्यादा आतंकवादियों को मौत खत्म किया, जिससे हमारी सरकार एवं हमारी सेना के लिये हमारे देश के हर नागरिक में मन सम्मान बढ़ा। देश की सेना को हर नागरिक ने सलाम किया।

आतंकवादियों को खात्मा करने में हमारे देश की जांबाज सैनिक कर्नल सोफिया का बड़ा योगदान रहा था, जिसे पूरे देश ने सराहा व सम्मान दिया। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने महू की एक सभा में अशोभनीय टिप्पणी की, जिससे भारत की बेटी का अपमान हुआ है, एक सैनिक का अपमान हुआ है, पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग जगह मंत्री विजय शाह का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। ग्वालियर के उरवाई गेट पर एमपी कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की और मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विजय शाह के मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग भी की।

Next Post

राहुल को बिहार में दलित, पिछड़ा छात्रों से संवाद करने से रोकने पर भड़की कांग्रेस

Thu May 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह बिहार के दरभंगा में अम्बेडकर हॉस्टल में दलित तथा पिछड़ा वर्ग के छात्रों से संवाद करना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है हालांकि संविधान और लोकतंत्र […]

You May Like