अखिलेश रेड्डी पर भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघन के लिए लगा आठ साल का प्रतिबंध

दुबई 03 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के तीन नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर आठ साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध 21 नवंबर, 2025 से लागू माना जाएगा (जिस तारीख को उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था) और नवंबर 2033 तक चलेगा। ये आरोप अबू धाबी टी-10 के 2025 एडिशन से जुड़े हैं, जिसमें आईसीसी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से ‘डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल’ (डीएसीओ) के तौर पर काम किया था।

अखिलेश को कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह आर्टिकल मैचों के नतीजों, प्रोग्रेस, संचालन या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, उसमें हेरफेर करने या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश से जुड़ा है। उन्हें आर्टिकल 2.1.4 के तहत भी दोषी पाया गया, जिसमें किसी दूसरे खिलाड़ी को आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने के लिए उकसाना, बहकाना, लालच देना, निर्देश देना, मनाना, बढ़ावा देना या जानबूझकर मदद करना शामिल है। इसके अलावा, ट्रिब्यूनल ने उन्हें आर्टिकल 2.4.7 का उल्लंघन करने का भी दोषी पाया। यह पाया गया कि उन्होंने अपने मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके जांच में बाधा डाली।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने अमेरिका के लिए चार टी-20 मैच खेले, जो सभी अप्रैल 2025 में हुए थे। इस साल एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने वाले वह अमेरिका के दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले, 2023-24 सीजन में बारबाडोस के बीम10 टूर्नामेंट में खेलते समय आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट का पांच बार उल्लंघन करने के कारण बल्लेबाज एरॉन जोन्स पर कार्रवाई की गई थी और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

Next Post

इजरायल के रक्षा मंत्री और सेना आमने-सामने, सेंट्रल कमांड प्रमुख को हटाने की घोषणा के बाद सेना ने किया पलटवार

Mon Aug 3 , 2026
तेल अवीव, 03 अगस्त (वार्ता) इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ और देश की सेना के बीच बड़ा विवाद सामने आया है और सेना ने उनके आदेश को मानने से इंकार कर दिया है। श्री काट्ज़ ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने सेना की सेंट्रल कमांड के प्रमुख […]

You May Like