मक्सी : मक्सी ग्राम पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरने से मृत्यु हो गई है । स्टेशन मास्टर मेमो की सूचना पर मक्सी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेज दिया गया है । पुलिस की जानकारी अनुसार घटना शाम 7 से 7.30 की बीच की है।
मृतक युवक की शिनाख्त उसके पास से मिले भारत निर्वाचन आयोग के कार्ड से हुई है। भारत निर्वाचन आयोग कार्ड में मृतक का नाम पवन वर्मा पिता गंगाराम वर्मा उम्र 26 वर्ष जो कि निवासी 117 प्रताप वार्ड नंबर 2 मालीपुरा इछावर जिला सीहोर का रहने वाला बताया जा रहा है।मामले की जांच मक्सी थाना एस.आई. सूरजभान डिल्लन के द्वारा की जा रही हैं।
