जबलपुर:पनागर स्थित सब डीसी पावर हाउस सलैया में भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने भारी संख्या में एकत्र होकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने क्षेत्र में हो रही कृषि विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मेंटेनेंस कार्य शुरू कराया गया तथा 10 केवी ट्रांसफार्मर को शीघ्र (दो दिनों के भीतर) चालू करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कृषि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए आवश्यक कवरिंग कार्य के आदेश भी जारी किए गए।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल ने किया। उनके साथ संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सोनू पटेल, विपीन पटेल, कालूराम पटेल, अमन, जोनी, कृष्णा पटेल, अजय पटेल (सिमरा), विनय पटेल, सत्यम पटेल, मोहित, कान्हा, हरिओम, अंकु, बेडी लाल पटेल, शेलू, मिथुन पटेल, राजू पटेल (बड़ौदा), सतीश, अरविंद, नरेश पटेल, अज्जू पटेल, अभिषेक पटेल, अजय पटेल (बम्हनोदी), राहुल, इंदु पटेल, राजेश, शुभम, करण, धर्मेन्द्र, मनोज, प्रमोद, अंकित, खलीराम, जित्तू, विनय सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
