जबलपुर: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है। जबलपुर में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 दिवसीय अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों को इस दौरान पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नागरिक पोर्टल पर जाकर घर, परिवार एवं व्यक्तिगत विवरण भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक विशिष्ट आईडी (यूनिक आईडी) जनरेट होगी, जिसे आगामी जनगणना कर्मचारियों को सत्यापन के समय दिखाना आवश्यक होगा।
दो प्रमुख श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा
मकान सूचीकरण: घर की संरचना, स्वामित्व और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी, जिसमें जनसंख्या विवरण: परिवार के सदस्यों की आयु, शिक्षा, व्यवसाय एवं अन्य विवरण, 16 भाषाओं में सुविधा, सत्यापन भी होगा। यह पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे नागरिक अपनी मातृभाषा में जानकारी भर सकेंगे। दर्ज किए गए आंकड़ों का बाद में फील्ड विजिट के दौरान सत्यापन भी किया जाएगा।
