महर्षि कश्यप धाम निर्माण का हुआ भूमि पूजन

जैतहरी: नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 5 में बहुप्रतीक्षित महर्षि कश्यप धाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने धाम निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद जैतहरी नगर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध विकास के माध्यम से जैतहरी को एक व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महर्षि कश्यप धाम भविष्य में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर अनिल गुप्ता, नाथूराम राठौर, शेख अब्दुल जलील, कैलाश मरावी, आनंद अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, उत्तमचंद गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, भगवत प्रसाद गुप्ता, राहुल गुप्ता एवं दिनेश कोल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन जैतहरी को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध नगर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि महर्षि कश्यप धाम का निर्माण क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Post

मनीष भारद्वाज का तबादला, पुलिस मुख्यालय में मिली नई जिम्मेदारी

Sun May 31 , 2026
भोपाल: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष भारद्वाज को नई पदस्थापना देते हुए पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया है। जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार मनीष भारद्वाज, भा.पु.से. (2023), जो वर्तमान में नगरीय भोपाल के एम.पी. नगर क्षेत्र में सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) के रूप में कार्यरत थे, […]

You May Like