हर खेत तक पानी पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य : सीएम डॉ.यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हर किसान के खेत तक पर्याप्त जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि फसलों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिले। किसान कल्याण वर्ष में किसानों की समृद्धि के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास में संवाद सभाकक्ष में खंडवा जिले के किसान प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री श्री विजय शाह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी और भुगतान के साथ अन्य फसलों के उपार्जन की राशि समय पर प्रदान करने, खाद्य प्रसंस्करण के कार्य से किसानों को लाभान्वित करने, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति, मुर्गी पालन, पशुपालन और डेयरी विकास गतिविधियों से किसानों को जोड़ने के लिये आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा जिले में नर्मदा जी के परिक्रमा पथ के विकास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दादा धूनी के पावन स्थल के साथ अन्य श्रद्धा स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। खंडवा अंचल के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसान कल्याण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

शाहरुख के आवास 'मन्नत' से आठ फीट लंबा धामन सांप रेस्क्यू किया गया

Tue Aug 18 , 2026
मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बांद्रा वेस्ट स्थित आवास ‘मन्नत’ के परिसर में दो सांप देखे जाने की सूचना के बाद वहां से एक बिना जहर वाले धामन सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वन्यजीव बचावकर्ता विक्की दुबे ने बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे […]

You May Like